ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रवीना टंडन ने फैंस से मांगी माफी

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने लंदन में अपने प्रशंसकों से बिना सेल्फी लिए अचानक चले जाने के बाद माफी मांगी है। रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर घटना के बारे में अपने विचार और भावनाएं साझा की और बताया कि उन्होंने इस तरह की प्रतिक्रिया क्यों दी। अपने पोस्ट में रवीना ने कहा कि मुंबई के बांद्रा में पिछली घटना के दौरान उनपर नशे में होने और कार दुर्घटना का कारण बनने का झूठा आरोप लगाया गया था। मुंबई पुलिस ने बाद में दावों का खंडन किया, लेकिन ऐसे अनुभव ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है, इसलिए लंदन में जब उनके प्रशंसक ने उनके साथ एक सेल्फी लेनी चाही तो उन्होंने इंकार कर दिया।

रवीना ने लिखा, नमस्कार, ”कुछ दिन पहले लंदन में मैं पैदल जा रही थी और कुछ लोग मेरे पास आए। और जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं रवीना टंडन हूं तो मैं थोड़ा पीछे हट गयी और मेरी पहली प्रवृत्ति यह थी कि मैं ना कह दूं और और तेजी से चली जाऊं, क्योंकि मैं अकेली थी, मुझे लगता है कि वे सिर्फ एक तस्वीर चाहते थे और मैं ज्यादातर समय इसके लिए तैयार रहती हूं लेकिन मैंने उन्हें मन कर दिया.. क्योंकि कुछ महीने पहले बांद्रा में हुई घटना के बाद से मैं थोड़ा घबरा गयी हूं और सदमे में हूं, इसलिए जब मैं लोगों के साथ होती हूं तो ठीक रहती हूं, लेकिन अकेले में इन दिनों भी थोड़ा घबरा जाती हूं। 

Scroll to Top