(मानवीय सोच) : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एक्ट्रेस के ‘डीपफेक’ वीडियो के मामले में कई सेलिब्रिटीज ने भी आवाज उठाई. खुद रश्मिका ने कहा था, ‘ये सब बहुत भयानक है…’ एक्ट्रेस के ‘डीपफेक’ मामले में अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है.
डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. फिलहाल हर तरफ रश्मिका के डीपफेक वीडियो की चर्चा हो रही है. अब यह देखना अहम होगा कि इस मामले में पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है.
