सत्र 2024-25 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। यह आवेदन आईटीआई में नियमित चलने वाले कोर्स तथा टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों के प्रशिक्षण सत्र के लिए किया जा सकता है, जो अगस्त 2024 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें आईटीआई के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये युवाओं के पास विभिन्न कोर्सेस में हुनरमंद होने का अवसर है।
