ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजसमंद में हाइवे पर ट्रैवल्स बस में लगी आग: खिड़कियों के कांच तोड़कर निकले यात्री

राजसमंद  (मानवीय सोच) राजस्थान के राजसमंद में केलवा के समीप शनिवार तड़के एक ट्रैवल्स बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठता हुआ देखकर यात्री घबरा गए। पचास से अधिक यात्री खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकले और जान बचाई। आग के कारण एक घंटे तक रुक-रुक कर बस में धमाके होते रहे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बस अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी।

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस के पिछले टायर से आग की हल्की लपटें उठते हुए देखकर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। ड्राइवर ने बस को एक साइड रोका। चालक और खलासी दोनों वहां से भाग निकले। कुछ यात्री तो बस के दरवाजे से बाहर निकल गए, लेकिन कुछ यात्रियों ने ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों के कांच तोड़े और बाहर निकले। कई ने अपना सामान भी सुरक्षित निकाला, लेकिन कुछ लोगों के बैग, मोबाइल वगैरह जलकर राख हो गए। थोड़ी ही देर में आग की लपटों ने बस को अपने आगोश में ले लिया। बाहर निकले यात्रियों ने जान बचने पर ईश्वर का शुक्र अदा किया।

कई यात्रियों का सामान जलकर हुआ खाक
सूचना मिलने पर नगर परिषद राजसमंद से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक आग की लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। बस धू धं कर जल रही थी, और बस में धमाके भी हो रहे थे। अफरा-तफरी के कारण कई यात्रियों के मोबाइल, रुपये, पर्स, बैग इत्यादि के साथ कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।

 

Scroll to Top