ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्यपाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजभवन के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन लखनऊ में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में 14 करोड़ 65 लाख की लागत से 8 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें राजभवन के उच्च प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प, छतों पर चाइना मोजैक का कार्य, अग्निशमन प्रणाली का उन्नयन, विभिन्न भवनों की छतों पर रूफ टॉप सोलर पैनल, किचन का जीर्णोद्धार, गांधी सभागार में नई वातानुकूलन तकनीकी और विद्युत डी0जी0 सेट की आपूर्ति और स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं।  शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने आज सौभाग्यपूर्ण लाभ पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस अवसर पर इन कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी मंशा से किया गया कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

राज्यपाल जी ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता से करने एवं उनकी नियमित समीक्षा और समय पर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इनमें विशेष रूप से राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की जर्जर कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने का कार्य शामिल है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और आधारभूत संरचनाओं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी संस्कारवान बनें, आधुनिक तकनीक का उपयोग करें और अपने भविष्य के निर्माता स्वयं बने। राज्यपाल  ने कहा कि संकल्प और समर्पण भाव से कार्य करने से किसी भी परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित उच्च अधिकारियों को नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का भ्रमण करने की भी सलाह दी और उसकी तकनीक तथा डिजाइन को प्रेरणादायक बताया।

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना  ने राज्यपाल के बहुआयामी और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हे एक ऐसा व्यक्तित्व बताया जो राज्य और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राजभवन को लगातार सुविधाजनक एवं आकर्षक बनाने में राज्यपाल का योगदान अनुकरणीय है। राज्यपाल के प्रयासों से राजभवन का रूप, सौंदर्य और आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नये भवन बनाना आसान है लेकिन पुराने भवनों को न केवल बनाए रखना बल्कि उन्हें सजाना और संवारना एक कठिन कार्य है, इसके लिए रचनात्मक सोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने राजभवन के जनकक्ष और अन्य महत्वपूर्ण कक्षों में की गयी सजावट की भी सराहना की। राज्यपाल जी के कार्यकाल को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बताते हुए उन्होंने कहा कि माननीया के कार्यों ने एक पद्चिन्ह छोड़ा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां अनुसरण करेंगी।

Scroll to Top