ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा चुनाव

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके साथ ही कई बड़े चेहरों का कार्यकाल राज्यसभा से समाप्त हो रहा है।

दरअसल, चुनाव आयोग की सूचना के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी होगी। उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 1 जून को नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 3 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे, 10 जून को मतदान होंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे शुरू हो जाएगी।

इन राज्यों की सीटों के लिए होगा मतदान
यह भी बताया गया है कि 21 जून एक अगस्त के बीच कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद उनकी सीटें खाली हो जाएंगी। इनमें उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु और महाराष्ट्र से 6-6, बिहार से 5, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से 4-4, मध्य प्रदेश और ओडिशा से 3-3, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से 2-2 तथा उत्तराखंड से एक सीट पर चुनाव होगा। इसके अलावा मनोनीत सांसदों की सात सीटें भी रिक्त हैं।

कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म हो रहा
राज्यसभा में जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, पी चिदम्बरम, कपिल सिब्बल और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं। इन दिग्गजों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो सदन में दोबारा आ सकते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले अहम हैं चुनाव
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने वाले राज्यसभा चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी फिलहाल उच्च सदन में 95 सीटों के साथ टॉप पर है और चुनाव के बाद वह फिर 100 का आंकड़ा पार कर सकती है।

 

Scroll to Top