ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रात में बैंक खोलकर दिया महिला को लोन का पैसा, मैनेजर सस्पेंड

लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम में चेक लेने शनिवार को लोकभवन पहुंची महिला उद्यमी से बैंक अधिकारी द्वारा सवा लाख रुपए घूस लेने के खुलासे से हड़कंप मच गया। शासन से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के टॉप मैनेजमेंट तक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच बैंक प्रबंधन ने शनिवार को देर रात तक ट्रांसपोर्ट नगर शाखा खोलकर महिला उद्यमी नीरू तिवारी का न केवल खाता खोला बल्कि लोन की रकम भी आनन फानन ट्रांसफर की। प्रबंधन ने लोन मैनेजर को भी सस्पेंड कर दिया है। बैंको में लोन के एवज में हो रही धांधली का खुलासा अमर उजाला ने किया था।

शनिवार को विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों को न केवल सम्मानित किया था बल्कि लाभार्थियों को चेक का वितरण भी किया था। इस समारोह में लखनऊ निवासी नीरू तिवारी को भी आमंत्रित किया गया था।

Scroll to Top