ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामसेतु फिल्म को लेकर अक्षय कुमार पर सवाल : सुब्रमण्यम स्वामी बोले-अगर विदेशी नागरिक तो बाहर निकालने की करेंगे मांग

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अक्षय कुमार एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। यह विवाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता की आने वाली फिल्म रामसेतु को लेकर उठा है। असल में पॉलिटिशियन सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अक्षय की फिल्म रामसेतु में गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट्स भी किए। इन ट्वीट में स्वामी ने अभिनेता की नागरिकता पर भी सवाल उठाया लिखा कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो उन्हें देश से बेदखल करने को भी बोल सकते हैं। इसके उनके साथ अभिनेता समेत फिल्म निर्माताओं पर भी केस करने की बात कही है।

दो ट्वीट किए हैं
इस फिल्म को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में स्वामी ने लिखा है कि मैं अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु को गलत ढंग से दिखाया है। स्वामी ने लिखा है कि अक्षय कुमार की फिल्म से रामसेतु की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया की बात करते हुए वह लिखते हैं कि मेरे वकील सत्य सभरवाल ने केस का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है।

नागरिकता पर यह बोले
सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके। इसके बाद अपनी अगली ट्वीट में उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बाहर निकालने की भी मांग करेंगे। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इसमें कहा जाता है कि अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक हैं। हालांकि खुद अक्षय कुमार ने कभी इस बारे में सार्वनजिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

Scroll to Top