बाराबंकी : (मानवीय सोच) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रगान ना सुना पाने का मामला चर्चा में है। मीडियाकर्मी जब प्रधानाचार्य से राष्ट्रगान सुनाने को कहते हैं तो वह इसमें फेल दिखते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने इसके लिए किताब की जरूरत बताई। मदरसे के कई बच्चों को भी राष्ट्रगान नहीं याद था। बताया जा रहा है कि मामला चर्चा में आने के बाद मदरसे के प्रधानाचार्य और अन्य लोग राष्ट्रगान याद करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
