ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति चुनाव में 2 पर्सेंट वोट का जुगाड़ कैसे करेगी भाजपा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। 18 जुलाई को नए राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान होगा और जरूरी होने पर 21 जुलाई को गिनती की जाएगी। साफ है कि 21 जुलाई तक देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो जाएगा। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। देश के प्रथम नागरिक के चुनाव में यूं तो केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की मजबूत स्थिति है, लेकिन विपक्ष को साधने की भी उसे जरूरत पड़ेगी। इसकी वजह यह है कि भाजपा के पास कुल 48.9 फीसदी वोट है और विपक्ष के पास 51.1 फीसदी वोट है।

ऐसे में भाजपा को 2.2 फीसदी के अंतर को खत्म करने के लिए विपक्षी खेमे में सेंध लगानी होगी और एकजुटता को कमजोर करना होगा। माना जा रहा है कि भाजपा ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी और आंध्र प्रदेश की सरकार चला रही वाईएसआर कांग्रेस से मदद ले सकती है। इसके अलावा केसीआर की पार्टी टीआरएस से भी समर्थन मांग सकती है। हालांकि उन्होंने जिस तरह से भाजपा के खिलाफ देश भऱ में खेमेबंदी शुरू की है, उससे ऐसा नहीं लगता कि वह एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव में भले ही भाजपा मजबूत स्थिति में है, लेकिन दो फीसदी वोटों का गणित उसे सिरदर्द जरूर दे सकता है।

इन 5 राज्यों की सत्ता बेदखली ने दी भाजपा को टेंशन 

दरअसल 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट रहे रामनाथ कोविंद को 65 फीसदी के करीब वोट मिले थे। लेकिन तब से अब तक हालात बिगड़ गए हैं। तब भाजपा की सरकार महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी हार गई थी, लेकिन बाद में जोड़तोड़ से उसे सरकार बनाने में मदद मिल गई थी। ऐसे में अब भाजपा को समर्थन जुटाने के लिए कुछ मशक्कत जरूर करनी होगी। हालांकि इसकी काट पार्टी की ओर से ऐसा चेहरा उताकर निकाली जा सकती है, जिसका विरोध करना ही विपक्ष के लिए मुश्किल हो जाए।

आदिवासी या मुस्लिम चेहरे पर दांव लगा सकती है भाजपा, नकवी पर भी कयास

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की ओर से किसी आदिवासी महिला या फिर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। आदिवासी महिला कैंडिडेट के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम चल रहे हैं। उइके मध्य प्रदेश से हैं, मुर्मू ओडिशा के एक आदिवासी जिले मयूरभंज के रहने वाली हैं। इसके अलावा एक नाम पर तेजी से कयास लग रहे हैं, वह केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का है। दरअसल मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारा है। इसके बाद उन्हें रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में उतारने की चर्चा थी, लेकिन वह भी नहीं किया गया। ऐसे में अब चर्चा है कि उन्हें पार्टी राष्ट्रपति या फिर उपराष्ट्रपति बना सकती है।

 

Scroll to Top