ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी का ‘फर्जी वीडियो’ शेयर करने का आरोप, राज्यवर्धन सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी बताया कि राहुल गांधी का एक वीडियो उदयपुर की घटना से जोड़कर प्रसारित किए जाने के संदर्भ में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक एवं भोला सिंह और भाजपा विधायक कमलेश सैनी और कुछ अन्य के खिलाफ छह राज्यों में शिकायत दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गत शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कहा था कि वह राहुल गांधी के बारे में ‘झूठ’ फैलाने के लिए अपने नेताओं की तरफ से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, राहुल गांधी का वीडियो एक समाचार चैनल पर प्रसारित हुआ था। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड स्थित उनके कार्यालय पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले के संदर्भ में उसके पूर्व अध्यक्ष ने एक टिप्पणी की, जिसे एक चैनल ने उदयपुर की घटना से जोड़कर पेश कर दिया। बाद में इस चैनल ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

खेड़ा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे महासचिव जयराम रमेश जी ने नड्डा जी को 24 घंटे का वक्त दिया था। कल रात तक कोई जवाब नहीं आया। हमने छह राज्यों- राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में राठौर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राठौर और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।’’

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राठौर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। आप धर्मांधता की आग को भड़का रहे हैं और राहुल गांधी को आतंकवादियों से जोड़ने की जुर्रत भी करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में कल 28 मिनट का भाषण दिया, लेकिन देश का माहौल ठीक करने के लिए दो शब्द नहीं बोला।’ सुप्रिया ने जोर दिया, ‘झूठ अब नहीं सहा जाएगा। अगर आपने हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठ फैलाया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

Scroll to Top