ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 3 बैंकों पर ठोका मोटा जुर्माना

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर नियमों का उल्‍लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया है. आरबीआई की तरफ से इन तीनों बैंकों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इनमें दो बैंक बैंक महाराष्‍ट्र के हैं और एक पश्चिमी बंगाल का. इससे पहले रिजर्व बैंक ने मार्च में भी 8 बैंकों पर नियमों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया था.

आरबीआई ने दी जानकारी

आरबीआई ने इसके लिए एक बयान जारी कर बताया है, ‘फलटन स्थित यशवंत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड  पर आय, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और अन्य मुद्दों पर उसके निर्देशों का पालन नहीं करने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मुंबई स्थित कोंकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटव बैंक  पर भी 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसी तरह कोलकाता स्थित समता कोऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक  पर भी 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.’

पहले भी 8 बैंकों पर लगा था जुर्माना

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक  ने 14 मार्च, 2022 को भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गुजरात, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के 8 सहकारी बैंकों पर 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था. इन बैंकों पर भी रिजर्व बैंकों के नियमों और निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते ही जुर्माना लगा था.

इसके तहत आरबीआई ने मणिपुर महिला सहकारी बैंक लिमिटेड (मणिपुर), यूनाइटेड इंडिया सहकारी बैंक लिमिटेड (उत्‍तर प्रदेश), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (नरसिंहपुर), अमरावती मर्चेंट सहकारी बैंक लिमिटेड (अमरावती), फैज मर्केंटाइल सहकारी बैंक लिमिटेड (नासिक) और नवनिर्माण सहकारी बैंक लिमिटेड (अहमदाबाद) पर जुर्माना लगाया था.

चीन से शेयर हुए डेटा 

इससे पहले RBI ने चीन की कंपनियों के साथ डेटा शेयर करने के मामले में सख्ती दिखाते हुए फिनटेक फर्म पेटीएम  पर कार्रवाई की थी. गौरतलब है कि आरबीआई ने 11 मार्च को एक आदेश जारी कर पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए कस्टमर्स जोड़ने को लेकर रोक लगा दी थी.

Scroll to Top