ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रुक सकता है सीसामऊ सीट पर उपचुनाव

एक तरफ कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की तरफ से सजा के खिलाफ दायर की गई अपील व जमानत अर्जी पर बीते बुधवार 6 नवंबर को बहस पूरी हो गई है। वहीं आज यानी गुरुवार को अदालत राज्य सरकार का पक्ष सुनेगी। जानकारी दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अब सुनवाई आज यानी गुरुवार को होगी। इस मामले पर सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की पीठ कर रही है।

इरफान सोलंकी की तरफ से बीते बुधवार को बहस पूरी हो गई, लेकिन अपर शासकीय अधिवक्ता ने इस मामले में जिरह के लिए समय मांगा जिस पर अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के लिए आज 7 नवंबर 2024 की तिथि निर्धारित की अब अगर इस मामले में इरफ़ान सोलंकी की सजा पर आज रोक लगती है तो UP के सीसामऊ सीट पर हो रहे उपचुनाव को रोकना पड़ेगा। क्योंकि इरफ़ान सोलंकी की सदस्यता फिर बहाल हो जाएगी।

दरअसल आगजनी के मामले में 7 साल की सजा पाने की वजह से ही इरफ़ान की सदस्यता गई थी और इसी के चलते इस सीट पर आगामी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जानकारी दें कि, कानपुर के जाजमऊ इलाके में डिफेंस कॉलोनी की निवासी फातिमा के मकान में आग लगाने के आरोप में इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब कानपुर की एक विशेष अदालत ने सोलंकी और चार अन्य लोगों को दोषी करार देते हुए सात जून 2024 के अपने आदेश में उन्हें सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। कानपुर की विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ अपील दायर की गई है

Scroll to Top