ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रूस ने बाइडन की पत्नी और बेटी की एंट्री पर लगाया बैन

मास्को  (मानवीय सोच)   कई महीनों से जारी यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी की एंट्री पर बैन लगा दिया है। बता दें कि अमेरिका इस समय यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार है और उसने युद्ध के बाद से यूक्रेन को अरबों डॉलर की सहायता भेजी है। इसके अलावा अमेरिका ने पुतिन सहित रूस के कई बड़े लोगों पर कठोर प्रतिबंध भी लगाए हैं।

अब अपने खिलाफ बढ़ते प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी के देश (रूस) में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडन की पत्नी जिल और बेटी एशले सहित देश की “स्टॉप लिस्ट” में 25 नाम जोड़े जा रहे हैं।

रूस ने चार अमेरिकी सांसदों (सीनेटरों) के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया। रूस ने इन्हें “रसोफोबिक” करार दिया है। प्रतिबंध लगाए गए सांसदों में रिपब्लिकन मिच मैककोनेल, सुसान कॉलिन्स और बेन सासे और डेमोक्रेट कर्स्टन गिलिब्रैंड शामिल हैं। लिस्ट में फ्रांसिस फुकुयामा सहित प्रमुख शिक्षाविद भी शामिल हैं, जो उनकी पुस्तक “द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन” के लिए विख्यात हैं।

रूस ने बताया कब समाप्त होगा यूक्रेन युद्ध

इसके साथ ही रूस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि युद्ध हाल फिलहाल में समाप्त होने वाला नहीं है। क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के आत्मसमर्पण करते ही रूस अपने आक्रमण को रोक देगा। रूस ने यूक्रेनी अधिकारियों से अपने सैनिकों को हथियार डालने का आदेश देने का आग्रह किया है। रूस का कहना है कि जब तक यूक्रेन की सेना हथियार नहीं डालेगी और आत्मसमर्पण नहीं करेगी तब तक युद्ध नहीं रुकेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, “यूक्रेनी पक्ष चाहे तो आज ही सब कुछ रोक सकता है। राष्ट्रवादी इकाइयों को हथियार डालने का आदेश देना उनके लिए जरूरी है, तभी युद्ध रुकेगा।”

Scroll to Top