ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेप का केस वापस लेने के लिए TMC नेता के भाई ने धमकाया तो पीड़ित लड़की ने किया आत्मदाह

कोलकाता (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल में नादिया गैंग रेप और आदिवासी लड़की से दुष्कर्म मामले के बाद जलपाईगुड़ी से सनीसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रेप का केस वापस लेने की धमकी देने वाले आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। नाबालिग की हालत नाजुक बताई जा रही है।

उधर, आरोपी अजय रॉय और उसके भाई बिजय, जो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आठवीं कक्षा की छात्रा का सिलीगुड़ी शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मां को उसके साथ रहने की इजाजत दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी की बताई जा रही है। टीएमसी नेता के भाई द्वारा कथित रूप से बलात्कार पीड़िता ने बार-बार धमकी मिलने के बाद खुद को आग लगा ली। नाबालिग के पिता ने स्थानीय मीडिया को बताया, “डॉक्टरों ने कहा कि जलने की चोटें गंभीर प्रकृति की हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि अजय रॉय ने 28 फरवरी को नाबालिग से रेप की कोशिश की थी।

पीड़िता के पिता ने कहा, “पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद हमें धमकियों का सामना करना पड़ा। आरोपी फरार हो गया था और उसे कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। बुधवार को जब मेरी बेटी घर पर अकेली थी, तो दो युवक हमारे घर आए और अजय के खिलाफ शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।”

Scroll to Top