नई दिल्ली : (मानवीय सोच) बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है.
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर पर अपने दोस्त की बेटी से कई महीनों तक रेप करने का आरोप लगा है.आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर में आरोपी अधिकारी की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है.
एफआईआर में 120बी यानी आपराधिक षड़यंत्र की धाराएं जोड़ी गई हैं.बुराडी के शक्ति एन्क्लेव के गुलेरियास अपार्टमेंट में बुराडी थाना पुलिस डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंची है. बताया डिप्टी डायरेक्टर घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपी को ढूंढ रही है. आपको बता दें पीड़िता सिविल लाइन इलाके में एक स्कूल की 12वीं की छात्रा है.
