ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे की धाकड़ तैयारी, कल से चलेगी 500 स्पेशल ट्रेनें

देश में त्योहारों के बाद अब घर गांव से वापस आने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ को संभालना रेलवे के लिए एक चुनौती बन रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल रेलवे बोर्ड ने बीते बुधवार को बताया कि छठ पूजा के बाद आगामी 8 नवंबर से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 500 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कि समस्तीपुर, दानापुर और अन्य डिवीजनों से अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को समायोजित किया जाएगा।

वहीं रेलवे ने छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बाबत बोर्ड ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा, ‘‘वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए समस्तीपुर, दानापुर तथा अन्य मंडलों से अतिरिक्त ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।” इसमें कहा गया है कि छठ पूजा के लिए आठ नवंबर को सूर्योदय के बाद भीड़ शुरू होगी जिसे ध्यान में रखते हुए उस दिन 164 विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद भारतीय रेलवे ने नौ नवंबर के लिए 160 विशेष ट्रेन, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेन संचालित करने की योजना बनाई है, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित की जा सके।” रेलवे बोर्ड के अनुसार, चार नवंबर को एक दिन में ‘रिकॉर्ड’ 120.72 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा की। बोर्ड ने यह भी कहा, ‘‘इसमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित गैर-उपनगरीय यात्री शामिल थे – यह संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक है। उसी दिन उपनगरीय यातायात करने वालों का आंकड़ा 180 लाख यात्रियों तक पहुंच गया, जो इस साल का एक दिन में उपनगरीय ट्रेनों में सबसे अधिक यात्रियों का आंकड़ा था।”

Scroll to Top