ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, तिरंगे को जलाया

कनाडा  : (मानवीय सोच)  खालिस्तानी समर्थकों का भारत के खिलाफ जहर उगलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कनाडा के बाद अब लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे को भी जला दिया. ये प्रदर्शन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर किया गया था. तिरंगे को जलाने से पहले दल खालसा यूके का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने उसपर गोमूत्र डाला.

भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने वाले खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए. इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को गोमूत्र पीने की चुनौती दी. हालांकि प्रदर्शन शुरू होते ही स्थानीय पुलिस ने गुरचरण सिंह को हिरासत में ले लिया. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शन में NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल परमजीत सिंह पम्मा भी मौजूद था.

बता दें कि परमजीत सिंह पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का सदस्य है. पम्मा ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया. परमजीत सिंह ने हत्याकांड को लेकर भारत को धमकी भी दी.

Scroll to Top