ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध : गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था फर्जी दरोगा

लखनऊ : (मानवीय सोच)  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर सेंध लग गई। सीआईएसएफ के एसआई ने बुधवार शाम आगमन परिसर (अराइवल सिटी एरिया) से संदिग्ध युवक-युवती को पकड़ा। युवक सीआईएसएफ की वर्दी पहन दरोगा बनकर घूम रहा था। दोनों को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पड़ताल में पता चला कि दोनों एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगते हैं।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरि के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोरखपुर के बनगवां निवासी इंद्रेश मौर्या और रायबरेली की सोनी के रूप में हुई। इनके पास से फर्जी पहचान पत्र व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) का टेंपरेरी एयरपोर्ट एंट्री परमिट मिला। अधिकारियों ने बीसीएएस से कंफर्म किया तो पता चला कि परमिट जाली है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ठगी का गिरोह चलाते हैं। इन्होंने एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर अभी तक छह लोगों से करीब आठ लाख रुपये ऐंठने की बात भी कुबूली।

Scroll to Top