ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ एयरपोर्ट पर महिला यात्री ने कर्मचारी को जड़े थप्पड़

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री ने अकाशा एयरलाइन के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को थप्पड़ जड़ दिए। इसके खिलाफ सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल मुंबई जाने के लिए एक पति-पत्नी उड़ान के समय से लगभग 15 मिनट लेट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद अकाशा एयरलाइन कंपनी के काउंटर पर तैनात महिला कर्मचारी निमिषा से उड़ान में जाने की अनुमति मांगी। लेकिन नियमों का हवाला देकर महिला कर्मचारी ने मना कर दिया। उसने कहा कि वह उनकी कोई मदद नहीं कर सकती है। इसके बाद मामला बढ़ने लगा। देखते ही देखते महिला यात्री ने अकाशा एयरलाइंस की कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को थप्पड़ मार दिया

साथी की पिटाई से भड़के अन्य कर्मचारी

एग्जीक्यूटिव को थप्पड़ मारने के बाद बाकी कर्मचारी नाराज हो गए। मामला बिगड़ने लगा तो एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव किया। मामले की सूचना पर सरोजनी नगर पुलिस भी आ गई। महिला कर्मचारी के तहरीर पर यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Scroll to Top