ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल हुआ लीक

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गई। इसके पीछे की वजह टर्मिनल पर कैंसर की रेडियो एक्टिव दवा का लीक होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया है। रेडियो एक्टिव दवा लीक होने से दो कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया हैं। बताया जा रहा है कि रेडियो एक्टिव विकरण बहुत ही घातक होता है। सूत्रों की मानें तो शनिवार सुबह एक फ्लाइट लखनऊ से गुवाहाटी जा रही थी।

इस दौरान जांच हुई। टर्मिनल में स्कैनिंग के दौरान लकड़ी के बॉक्स में कैंसर रोधी दवा होने का पता चला। इसी बॉक्स में रेडियो एक्टिव एलीमेंट की जानकारी सामने आई है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कार्गो एरिया में सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा, इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने वहां पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया मौके पर सभी टीम पहुंची है। इस प्रकरण में कोई भी कर्मचारी बेहोश नहीं हुआ है, ना ही किसी की तबीयत खराब हुई है।

Scroll to Top