ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ की जानलेवा सड़कें : 15 फीट धंसी सड़क से मेट्रो पिलर को खतरा

लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार के पास 15 फीट सड़क धंस गई। यह खतरनाक तब हो गया, जब पता चला कि इससे मेट्रो के पिलर को भी खतरा है। दो विभागों के बीच लेटर वॉर जारी है, लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई।

लखनऊ शहर में यह पहला मामला नहीं है, जब सड़क धंस गई। पहले भी प्रदेश की राजधानी के कई प्रमुख सड़कें धंस चुकी है। सरकारी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं, लेकिन मुसीबत जनता को झेलनी होती है। आज इंजीनियर डे है और ऐसे में दैनिक भास्कर टीम ने रात को शहर की मेन सड़कों का जायजा लिया। आप भी जानें क्या है, लखनऊ शहर की सड़कों का हाल रात के अंधेरे में बेहद खतरनाक हो चुके गड्ढे से बचाव के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।

PWD ने कहा- नगर निगम को करानी होगी सड़क मरम्मत लखनऊ में जिस जगह पर सड़क धंसने से 15 फीट का गड्ढा हुआ है। उसके नीचे वर्षों पुराना चोक नाला गुजरता है। PDW ने लखनऊ मेट्रो व लेसा को भी सचेत किया है। जहां सड़क धंसी है, उससे चंद कदम पर विश्वविद्यालय विद्युत उपकेंद्र है। वहां से भूमिगत केबल गुजरती है। इसी गड्ढे के पास मेट्रो का पिलर भी है। ऐसे में माना जा रहा है, कि सड़क का और बड़ा हिस्सा या फिर नाला धंसा तो पानी के होने वाले रिसाव से मेट्रो पिलर व बिजलीघर को खतरा हो सकता है। इस चेतावनी के बाद भी सड़क मरम्मत का काम 48 घंटे बाद भी नहीं हो पाया।

Scroll to Top