ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ के जानकीपुरम् स्थित एक पार्क के झूले से लटका मिला 14 वर्षीय किशोर का शव

लखनऊ : (मानवीय सोच) जानकीपुरम क्षेत्र के आकांक्षा परिसर पॉकेट 2 के पार्क के झूले पर दुप्पटे के सहारे 14 वर्षीय किशोर आरव सिंह का शव लटका मिला। आरव एक निजी स्कूल में कहा 9 का छात्र था। सुबह पार्क में टहलने आए एक अधिकारी ने किशोर को फांसी लटका देख परिजनों को सूचना दी। जानकीपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेंद्र सिंह ने बताया कि आलोक सिंह जानकीपुरम के आकांक्षा परिसर पॉकेट 2 में पिछले पांच साल से पत्नी हेमन सिंह, पुत्र आरव (14) व बेटी सोना (12) के साथ रहते है। आलोक सिंह सीपीडब्लूडी में एई हैं। उनका बेटा आरव सीएमएस अलीगंज में कक्षा 9 का छात्र है। इस समय स्कूल में परीक्षा चल रही है। 

इंस्पेक्टर के मुताबिक सुबह कालोनी में रहने वाले एक अधिकारी कालोनी के पार्क में टहलने गए। जहां पार्क के एक झूले में आरव का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। बच्चे को देखकर घर में कोहराम मच गया। परिचितों के मुताबिक आरव पढ़ाई में अच्छा था लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
Scroll to Top