ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में कलाकारों ने अपने सुरों से बांधा समां

लखनऊ  भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में 15 मई से 22 जून तक चली गायन, वादन व नृत्य की कार्यशाला में प्रशिक्षित प्रतिभागियों की प्रतिभा का प्रदर्शन शनिवार की शाम विश्वविद्यालय के कला मंडपम प्रेक्षागृह में किया गया। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय, शास्त्रीय गायक पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र, तबला वादक पं. रविनाथ मिश्र और रवि राज शंकर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कृतिका त्रिपाठी के निर्देशन में शास्त्रीय गायन से हुई। राग यमन में कलाकारों ने ‘सदा शिव भज मना नीष दिन’ को अच्छे अंदाज में प्रस्तुत किया। अभिषेक त्रिपाठी के निर्देशन में राग यमन में ही ‘भजमन करुणा निधान’ को भी लोगों ने पसंद किया। सगुन शुक्ला ने वायलिन, मनोज कुमार ने सितार, कृष्ण कुमार मौर्या ने हारमोनियम, तुषार सहाय ने तबला, आशु कांति सिन्हा ने बांसुरी, आशीष मिश्रा ने ढोलक, शिवम पाण्डेय ने कीबोर्ड, हरिओम शुक्ला के निर्देशन में कलाकारों ने गिटार पर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

Scroll to Top