ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चारों युवक गिरफ्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बीच पुलिस ने मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में इंदिरानगर निवासी मोहम्मद रेहान, लखीमपुर खिरी निवासी आतिफ खान, सीतापुर लहरपुर निवासी मोहम्मद लुकमान और मोम्मद नोमान शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चारों लड़कों में सो दो सगे भाई हैं जो सीतापुर के रहने वाले हैं। पकड़े गए चारों लड़के लखनऊ में एक ही मोहल्ले में रहते हैं। इन्हीं चारों की वजह से लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।  पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 341, 505 और 295ए के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि 12 जुलाई को लखनऊ के लुलु मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें चार लोग मॉल के भीतर नमाज पढ़ रहे थे। मामला बढ़ने के बाद लुलु मॉल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सिब्बतेन हुसैन ने लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लुलु मॉल में नमाज की घटना के बाद हिंदू संगठनों ने ऐलान किया था कि अगर नमाज हुई है तो हनुमान चालीसा और सुंदर कांड भी होगा।

नमाज की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और इस पूरे मामले में शक और साजिश की आशंका लग रहा है क्योंकि मॉल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 18 सैकेंड के भीतर 9 लोगों ने नमाज पढ़ी वहीं आम तौर पर नमाज पढ़ने में 7 से 10 मिनट का वक्त लगता है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या जानबूझकर नमाज पढ़ी गई ताकि विवाद खड़ा हो सके?

 

Scroll to Top