ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के शहीद पथ पर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़

महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। फिर चाहे वह घर के अंदर हो या बाहर। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला लखनऊ के शहीद पथ पर सामने आया है। स्कूटी से अपने घर जा रही 21 वर्षीय युवती के साथ एक बाइक सवार ने छेड़छाड़ की और फरार हो गया घटना रविवार रात 10.15 बजे की है। रास्ते से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति ने घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया।

बाद में, मंगलवार को, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती एलडीए कानपुर रोड की रहने वाली है। सुशांत गोल्फ सिटी में काम करने वाली युवती ऑफिस में एक बैठक के लिए गई थी और घर लौट रही थी। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास पहुंचते ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार ने पीछे से उसके कमर पर गलत तरीके से छुआ और भाग गया। पूरी तरह से हैरान और डरी हुई युवती ने किसी तरह स्कूटी पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। उसका पीछा कर रहे एक अन्य बाइक सवार ने पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

युवती ने तुरंत यूपी 112 पर मदद के लिए संपर्क किया, लेकिन शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। आखिरकार, कई थानों के चक्कर लगाने के बाद, वह बिज्नौर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराने में सफल हुई, जिसके अंतर्गत अपराध का स्थान आता है.  बिज्नौर के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा ने पुष्टि की कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वीडियो में दिख रहे बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। युवती का कहना है कि वह पूरी तरह से निराश है। उसने सोचा था कि बाइक उसे ओवरटेक कर जाएगी इसलिए उसने अपनी स्कूटी धीमी कर दी। लेकिन उसपर सवार व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की और भाग गया। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. 

 

Scroll to Top