ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के शहीद पथ हादसा में आरोपी चालक को भेजा गया जेल

सुशांत गोल्फ सिटी प्लासियो मॉल के सामने शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन टायर फटने से पलट गई थी। वैन खुर्दही बाजार से बच्चों को लेकर सीएमएस गोमतीनगर विस्तार जा रही थी। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि खुर्दही बाजार निवासी शिवम को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस की तरफ से आरटीओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके साथ ही वैन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की संस्तुति पुलिस ने की है। पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने बताया कि टायर फटने की वजह से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई थी।हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा आराध्या यादव को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल सुप्रीटेंडेंट के मुताबिक उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उसे वेंटीलेटर से हटा दिया गया है। हेड इंजरी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। आराध्या का इलाज न्यूरो सर्जन डॉ. रविशंकर की निगरानी में चल रहा है।

Scroll to Top