लखनऊ : (मानवीय सोच) जिले में अब होंगे 84 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। ग्रामीण इलाकों में 9 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बढ़ाए। विभिन्न इलाकों के छह स्थानों पर 9 केंद्र होंगे शुरू। अमेठी, मलिहाबाद, बंथरा व काकोरी में एक-एक केंद्र खुलेंगे। मोहनलालगंज में दो और बीकेटी में तीन नए केंद्र शुरू करने पर लगी मुहर।
