ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में अवैध खनन से हुआ हादसा , अपार्टमेंट के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ : (मानवीय सोच) पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-11 में हुए हादसे के मामले में शुक्रवार को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंतरिक्ष अपार्टमेंट के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि अवैध खोदाई की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर अस्पताल में भर्ती 12 लोगों में से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया। केवल एक घायल का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने घायलों के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वृंदावन सेक्टर-11 में अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन अपार्टमेंट का निर्माण चल रहा है। अपार्टमेंट परिसर में एक साइड में मजदूर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। उससे सटकर मल्टीलेवल पार्किंग की खोदाई चल रही थी। खोदाई की वजह से बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे जमीन धंस गई और झोपड़ी समेत मजदूर परिवार समेत उसमें समा गए थे। पुलिस और दमकल के जवानों ने मिट्टी में दबे 14 लोगों को निकालकर ट्रामा-2 में भर्ती कराया था। जहां पर 26 वर्षीय मुकादम व उनकी दो माह की बच्ची आयशा की मौत हो गई थी।

Scroll to Top