लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में आधी रात भूकंप से धरती हिल उठी। शुक्रवार रात 11.32 बजे आए झटकों से भगदड़ जैसे हालत हो गए। लोग नींद से जागकर घर से भागे। बाराबंकी में कंपन्न से कई घरों की दीवारों में दरार आ गई। लखनऊ में लोग घर से भागकर सड़क और पार्क में इकट्ठा हो गए। इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर समेत यूपी के लगभग सभी जिलों में 10 सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए।
