ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में कैसरबाग थाने में हुई स्थापना, शिकायतों पर 24 घंटे होगी सुनवाई

लखनऊ   (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने में बृहस्पतिवार को खोला गया। इस केंद्र पर अब ट्रांसजेंडरों की शिकायतों पर 24 घंटे सुनवाई की जाएगी। सहायता केंद्र के लिए एक दरोगा, चार सिपाहियों की टीम तैनात की गई है। बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा ने केंद्र का उद्घाटन किया।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, समाज के थर्ड जेंडर समुदाय को खुलकर अपनी बात रखने के लिए यह सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां पर ट्रांसजेंडरों की शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए महिला दरोगा संगम यादव को नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग में चार सिपाहियों की तैनाती की गई है।

इन नंबर पर करें शिकायत
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के मुताबिक, यह सहायता केंद्र 24 घंटे खुलेगा। किसी भी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए मोबाइल नंबर 9454403857 व 7839861094 पर भी पीड़ित शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

केंद्र का यह होगा काम
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक 19 अप्रैल को हुई थी। इस बैठक ने ट्रांसजेंडरों के लिए प्रदेश के हर थाने पर अलग से सेल बनाने का फैसला लिया गया था। इस सेल का काम ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाले अपराध की निगरानी, समय से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई, मुकदमा दर्ज करने व न्याय दिलाने का काम होगा।

सभी थानों में खोलने का हुआ आदेश
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, डीजीपी मुख्यालय से इस बात का आदेश जारी किया गया था कि सभी थानों पर ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सुरक्षा सेल का गठन किया जाए। इस आदेश के क्रम में लखनऊ के कैसरबाग थाने में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुरू किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर सेल को शुरू करने की जिम्मेदारी पश्चिमी जोन के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दी गई थी। बृहस्पतिवार को कैसरबाग थाने में इसकी शुरुआत की गई।

Scroll to Top