ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में कोचिंग पर सख्ती : स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर

लखनऊ में बेसमेंट में चल रहीं कोचिंग सेंटर्स को LDA सील कर रहा है। 2 दिन में ऐसे 26 कोचिंग सेंटर बंद कराए गए जो बेंसमेंट में चलाए जा रहे थे। इनमें विद्यापीठ, एकलव्य लाइब्रेरी जैसे कई नामी सेंटर भी शामिल हैं। LDA की कार्रवाई को कई एक्सपर्ट सही बता रहे हैं। वहीं कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि कार्रवाई गलत है। इससे छात्रों का नुकसान होगा। LDA को जांच करके, जो गलत है, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं छात्र कहते हैं कि हम सफलता और सुरक्षा दोनों चाहते हैं। दिल्ली जैसे हादसे मन को विचलित करते हैं। अब सीलिंग की कार्रवाई से भी हम परेशान हैं। गुनाहगार कई, कब होगा एक्शनLDA की कार्रवाई पर प्रो. धीरेंद्र सिंह कहते हैं कि लखनऊ में नियमों की अनदेखी कर 2 हजार से अधिक कोचिंग संस्थान चलाए जा रहे हैं। सभी पर कार्रवाई से ही सिस्टम में सुधार संभव है। इंजतार है कि जो भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चलाए जा रहे हैं। उन सभी पर कार्रवाई होगी। महज 50 या सौ पर कार्रवाई से हालत नहीं सुधरेंगे।

छात्र कहते हैं कि हम सफलता और सुरक्षा दोनों चाहते हैं। हदसा कहीं हो उसका असर पड़ता हैअंबेडकर नगर के मूल निवासी फराज 3 सालों से NEET की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ के एक निजी कोचिंग संस्थान में इस बाद से एडमिशन लिया है। वो कहते हैं कि अचानक से दिल्ली जैसी कही कोई घटना हो जाती है तो असर सभी पर पड़ता है। मेरी कोचिंग का बेसमेंट का हिस्सा सील कर दिया गया है। हालांकि मनाही सिर्फ बेसमेंट जाने पर है, बाकी जगह क्लास चल रही है। फोकस सिर्फ तैयारी पर ही है, पर दिल्ली जैसी घटनाएं विचलित करती हैं। नियमित पढ़ाई हो रही बाधितलखनऊ के फिजिक्स वाला (PW) कोचिंग के एक स्टूडेंट ने बताया कि मेरी कोचिंग पर कार्रवाई के बाद सीलिंग की गई है। इसके चलते शिफ्ट और टाइमिंग पर असर पड़ा है। पहले शिफ्ट शुरू होने के समय से आने पर सीट मिल जाती थी। अब एक घंटे पहले आना पड़ता है। एक्शन जरूरी है। स्टूडेंट्स के हित में हैं।

Scroll to Top