ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

नाबालिग को दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने के लिए देने वाले अभिभावक सावधान हो जाएं। सोमवार से नाबालिग अगर वाहन चलाते पकड़ा गया तो अभिभावकों को जेल और 25 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार से राजधानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त ने इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक, समेत पांचों जाेन के अफसरों और थाना प्रभारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों द्वारा दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। अपने पत्र में उन्होंने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चेकिंग में अगर नाबालिग वाहन चलाते मिले तो अभिभावक या संरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और 12 माह के लिए वाहन का पंजीकरण भी रद्द कर दिया जाए। नियमों के उल्लंघन पर नाबालिग को 25 वर्ष की उम्र पूरी होने तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Scroll to Top