ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में नजर नहीं आए जलशक्ति राज्यमंत्री खटीक

लखनऊ  (मानवीय सोच) तमाम आरोपों के साथ इस्तीफा देकर सियासी हलचल पैदा करने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक शुक्रवार को लखनऊ में नजर नहीं आए। माना जा रहा था कि मामला निपटने के बाद वह काम शुरू कर देंगे लेकिन वह बृहस्पतिवार देर शाम ही मेरठ के लिए निकल गए थे।

खटीक के इस्तीफे के बाद कई दिन राजनीतिक घमासान रहा। दिल्ली तक हलचल रही। बाद में मुख्यमंत्री व दिल्ली में भाजपा के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मामला निपटा। उन्होंने भी कहा कि वह पहले की तरह काम करते रहेंगे।

ऐसे में यही माना जा रहा था कि वह शुक्रवार को लखनऊ में कामकाज शुरू कर देंगे। इस दिन लोक भवन में भूगर्भ जल सप्ताह के समापन का कार्यक्रम था, जिसमें सीएम योगी मौजूद थे। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और दूसरे राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी रहे लेकिन दिनेश खटीक नदारद थे।

ऐसे में चर्चा शुरू हो गई कि उनकी नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। उधर दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी बेटी का जन्मदिन होने के कारण वह मेरठ आ गए थे। पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को वह बिजनौर में बाढ़ संबंधी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Scroll to Top