ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर जज के बेटे ने किया हंगामा

लखनऊ : (मानवीय सोच) नो पार्किंग जोन में खड़ी कार उठाने पर मेरठ में तैनात एक जज का बेटा आग बबूला हो गया। युवक ने पार्क रोड स्थित पार्किंग यार्ड पर शनिवार को जमकर हंगामा किया। युवक के हंगामे का वीडियो वायरल हो गया। युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धमका रहा था। युवक ने चीखते हुए कहा कि गाड़ी कैसे उठा ली तुम लोगों ने… अभी ऐसी तैसी कर दूंगा। थाने में चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी…?

दरअसल, हजरतगंज में नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को पुलिसकर्मियों ने क्रेन से टो कर लिया। इसके बाद उसे पार्क रोड पर पार्किंग यार्ड में ले गए। कुछ देर बाद जज का बेटा वहां पहुंचा तो कार का पहिया लॉक था। युवक ने पहले नगर निगम के कर्मचारी और फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गाड़ी के पहिए से लॉक खोलने के लिए कहा। 

कर्मचारियों ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी जा सकती है। बस, फिर क्या था। युवक भड़क गया और खुद को अधिकारी बताते हुए अभद्रता शुरू कर दी। युवक ने कर्मचारियों को जेल भिजवाने की भी धमकी दी। यही नहीं, युवक ने कहा कि कार पर जब मजिस्ट्रेट लिखा था तो फिर कैसे गाड़ी उठा ली। 

Scroll to Top