ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में पांच जगहों पर बिक रहा सस्ता प्याज , 25 रुपये प्रति किलो

लखनऊ : (मानवीय सोच) महंगे प्याज से परेशान हैं तो आपको राहत देने वाली खबर है। शहर में सस्ते सरकारी प्याज का वितरण शुरू कर दिया गया है। दाम नियंत्रित न होने तक प्रतिदिन 25 रुपये प्रति किलो की दर से शहर में पांच स्थानों पर प्याज वितरण किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर लगभग सात से दस क्विंटल प्याज बेचा जाएगा। प्याज के दाम इस समय उपभोक्ताओं की आंखों में कुछ ज्यादा ही आंसू निकाल रहे हैं।

लगभग 80 रुपये प्रति किलो तक प्याज के दाम जा पहुंचे हैं। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। कम उत्पादन, कम आवक आदि इसका बड़ा कारण है। हालांकि, जमाखोरी और कालाबाजारी भी प्याज के दामों को आसमान तक पहुंचाने में अहम हैं। केंद्रीय भवन अलीगंज, जवाहर भवन, सरोजनीनगर ईएसआईसी हॉस्पिटल, विकासनगर सेक्टर-5 में पोस्ट ऑफिस के पास, एनसीसीएफ के बी 79 महानगर कार्यालय के सामने।

Scroll to Top