ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में बनेंगे बोफोर्स तोप के पुर्जे और 9 एमएम की पिस्टल

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन लखनऊ को शस्त्र बनाने वाले नए संयंत्र की सौगात मिली। यूपीडा ने कैपिटल एयरगन मैन्यूफैक्चरिंग के साथ इस संबंध में जमीन के समझौते पर दस्तखत किए। दो हेक्टेयर जमीन पर बोफोर्स तोप के कलपुर्जे और 9एमएम की पिस्टल बनेगी। पहले चरण में करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 15 महीने में प्लांट काम करना शुरू कर देगा।

आर्डिनेंस फैक्टरियां बोफोर्स तोप को अपग्रेड कर रही हैं। करीब 38 साल पुरानी बोफोर्स तोप के कलपुर्जे बड़ी चुनौती हैं। इसे अब मेक इन इंडिया के तहत दूर किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कैपिटल एयरगन के निदेशक राजेश भाटिया, जोगिन्दर स्याल और जसविन्दर स्याल की मौजूदगी में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एचपी शाही ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

इस संबंध में राजेश भाटिया ने बताया कि उनके समूह को शस्त्र निर्माण में 30 साल का अनुभव है। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर में कारोबार है। उन्होंने डिफेंस कारीडोर के तहत लखनऊ या कानपुर में जमीन की मांग की थी। कानपुर में जमीन नहीं हैं इसलिए लखनऊ में शस्त्र निर्माण का प्लांट लगाया जाएगा।

Scroll to Top