ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए होगा विशाल प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लखनऊ में मंगलवार को एक बड़े प्रदर्शन का एलान किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू होकर यह प्रदर्शन हजरतगंज चौराहे तक किया जाएगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसक घटनाओं को लेकर इस प्रदर्शन का एलान किया गया है, इसमें तमाम हिंदू संगठन शामिल होंगे।

गायत्री परिवार, प्रजापति ईशवरीय ब्रह्माकुमारी संगठन, इस्कॉन मंदिर, जैन समाज, बौद्ध समाज, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मजदूर संगठन और अधिवक्ता परिषद से जुड़े लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

जानकारी मिली है कि बीजेपी के बड़े नेता व संघ परिवार के लोग भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से यह प्रदर्शन शुरू होगा।बांग्लादेश हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर पर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

बाजार बंद कर जनाक्रोश रैली में पहुंचेंगे व्यापारी

बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा आज आयोजित जनाक्रोश रैली में लखनऊ का व्यापारी समाज अपने बाजारों को बंद कर बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन, लखनऊ चिकन एसोसिएशन, चारबाग व्यापार मंडल, जनपथ मार्केट, नजीराबाद, सहादतगंज, अलीगंज, निशातगंज, ऐशबाग रोड, राजाजीपुरम, मिल रोड, आलमबाग व्यापार मंडल सहित अन्य कई बाजारों ने अपनी दुकान बंद करके विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जन आक्रोश रैली में सैकड़ों की संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया है।

बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर से मार्च निकाला जाएगा। मार्च हनुमान सेतु मंदिर तिराहा, सुभाष चौराहा, वाल्मीकि तिराहा, मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा, हजरतगंज चौराहा होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक इस दौरान इमरजेंसी में वाहन चालकों को राहत दी जाएगी।

यह रहेगी व्यवस्था

आईटी चौराहे से निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वोदय नगर पुल होकर हजतरगंज की तरफ जा सकेंगे।
– हनुमान सेतु तिराहा सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल, आरआर बंधा होकर एवं संकल्प वाटिका से बैकुंठधाम, 1090 चौराहा होकर हजरतगंज जा सकेंगे।
– पेपरमिल तिराहा से आरआर बंधा होकर एवं संकल्प वाटिका से बैकुण्ठधाम, 1090 चौराहा होकर हजरतगंज जा सकेंगे।
– डालीगंज तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा से चिरैया झील, सिकन्दरबाग होते हुए हजरतगंज जा सकेंगे।
– कैसरबाग से सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैया झील, सिकन्दरबाग के मार्ग होकर हजरतगंज जा सकेंगे।
– चारबाग से रॉयल होटल तिराहा, सिसेण्डी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती होकर जा सकेंगे।
– 1090 चौराहा बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल अथवा कैंट क्षेत्र होकर जा सकेंगे।
– लालबाग नॉवेल्टी चौराहा लालबाग चौराहा, नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
यहां रहेगी रोक
– चिरैया झील से केडी सिंह स्टेडियम तिराहा एवं चिरैया झील तिराहा से हिन्दी संस्थान तिराहा की तरफ रोक रहेगी।

Scroll to Top