लखनऊ : (मानवीय सोच) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश दिया है. संघ प्रमुख भागवत ने कहा, मुस्लिम भी हमारे हैं संघ के लिए कोई पराया नहीं है. उन्होंने आगे कहा, जो हमारा विरोध करते हैं वे भी हमारे हैं. विरोध से हमारा नुकसान ना हो, संघ को इसकी चिंता करनी चाहिए. मोहन चार दिवसीय दौरे पर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे
मोहन भागवत ने संगठन से जुड़े लोगों से अपील की और कहा, विरोधियों की सूची बनाई जाए और उनसे संपर्क करना चाहिए. उन्होंने कहा संघ की विचारधारा के विरोधी को भी साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. सपा, बसपा या कांग्रेस की विचारधारा के विरोधी लोगों को भी संघ साथ लेकर चलेगा
