ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा

लखनऊ : (मानवीय सोच)  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी घोषणा की है और कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल के विनिर्माण स्थल पर तेजी से काम हो रहा है और उम्मीद है कि आने वाले साल में फरवरी या मार्च के बाद लखनऊ की धरती पर मिसाइल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. उन्होंने ये बात एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा.

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में दूसरे दिन के दौरे पर रक्षामंत्री ने गोमती नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बात की. इसी के साथ कहा कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) प्रयोगशाला का कार्य भी जल्द पूरा होगा जिसका लाभ लखनऊ वासियों को मिलेगा. 

हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारा के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है.” उन्होंने अपने बयान को जारी रखते हुए कहा कि, यूपीडीआईसी के बारे में मुझे बताया गया है कि इस गलियारे के लिए करीब 1,700 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है.”

Scroll to Top