# लखनऊ में मोहर्रम के चलते बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  10वीं मोहर्रम (शिया समुदाय) असरे का जुलूस के चलते शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जुलूस नाजिम साहब के इमामबाडा से चौक से प्रारम्भ होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), नक्खास तिराहा, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा से होते हुए कर्बला तालकटोरा पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसके अलावा महानगर व तेलीबाग में ताजिया दफनाये जाएंगे। इस दौरान पुराने लखनऊ में सुबह सात तो महानगर व तेलीबाग में नौ बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आने पर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की तरफ 
-कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से कोई भी वाहन नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की तरफ 
-रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की तरफ 
-नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की तरफ 
-हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की तरफ 
-बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की तरफ
-मिल एरिया तिराहे से कोई भी वाहन बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे
-एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की तरफ 
-रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की तरफ 
-आलमबाग की तरफ से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की तरफ
-विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की तरफ 
-ए ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की तरफ 
-भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की तरफ 
-मवैया तिराहे से ओबरब्रिज की तरफ जाने वाले वाहन एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे