लखनऊ : (मानवीय सोच) राजभवन के बाहर एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। साथ में मौजूद तीमारदार ने कई बार कॉल की पर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार महिला का गर्भपात हो गया। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद शमसान तक गए।
मलिन बस्ती निवासी ब्रजेश सोनी टीटू की पत्नी रूपा (30) को पांच माह गर्भ था। उसे रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचे। यहां किसी ने उसे देखा नहीं। दोपहर करीब 11.45 बजे भाभी रीता के साथ वह रिक्शे से वापस मॉल एवेन्यू घर जा रही थी तभी राजभवन के पास ही तेज प्रसव पीड़ा हुई। वहां तीमारदार ने एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
