ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में 88 गांव से 1206 डेयरियां हटेंगी

लखनऊ नगर निगम की सीमा में आए 88 गांव से अब डेयरियां हटाने का अभियान चलेगा। इस दौरान करीब 1206 डेयरियों को हटाया जाएगा। हालांकि इसके लिए 132 एकड़ में कैटल कॉलोनी बनेगी, जहां 10500 को शिफ्ट किया जाएगा। साल 2022 में नगर निगम की सीमा में 88 गांव शामिल हुए कोर्ट का आदेश है कि शहरी क्षेत्र में कोई भी डेयरी नहीं हो सकती है, लेकिन यह गांव अभी शहरी इलाके में आए हैं, ऐसे में गांव वालों को स्टे मिला था। इसमें कहा गया था कि पहले इन डेयरियों के लिए जगह दी जाए उसके बाद उनको हटाया जाए।

अब उनको शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। नगरीय क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने और हाईकोर्ट के आदेश के तहत डेयरियों को शहर से बाहर करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि 10500 पशुओं वाले 1206 डेयरी संचालकों की सूची सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराई गई है। उच्च न्यायालय द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण को डेयरी संचालकों के लिए कैटल कालोनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए लगभग 132 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि लखनऊ विकास प्राधिकरण से समन्वय करते हुए कैटल कालोनी के लिए एक योजना के स्वरूप में क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं, इसको प्रस्ताव के रूप में बनाकर प्रस्तुत किया जाए।

एक सप्ताह में बनाया जाएगा प्रस्ताव एक सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर जनप्रतिनिधियों के साथ दुबारा बैठक बुलाई गई है। बता दें कि डेयरियों को बाहर करने के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्देश दिए हैं। एलडीए के अधिकारी ने बताया कैटल कालोनी के लिए करीब 132 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। वहीं उपजिलाधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि माल, मलिहाबाद व बीकेटी क्षेत्र में करीब 220 हेक्टेअर भूमि तलाशी गई है। हालांकि प्राधिकरण के अफसरों का कहना था कि यह अलग-अलग जमीन होने की वजह से कैटल कॉलोनी के लिए उपयुक्त नहीं है।

Scroll to Top