लखनऊ : (मानवीय सोच) सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर जांच रिपोर्ट के लिए अब नहीं काटने होंगे अस्पताल के चक्कर। पैथोलॉजी में जल्द ही चार नए काउंटर खोले जाएंगे। डेंगू बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी। बीते कुछ दिनों से ब्लड की जांच के लिए मरीजों की भारी भीड़ लग रही। मरीज को जांच सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए घंटे करना पड़ रहा इंतजार। अब तक दोनों ही काम के लिए पैथोलॉजी में एक-एक काउंटर है।
