लखनऊ : (मानवीय सोच) मुरादाबाद रेल मंडल के यात्रियों को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। इस बार यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ जंक्शन से हरिद्वार के लिए चलेगी। मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा। फिलहाल रेलवे इसके लिए टाइम टेबल तैयार कर रहा है।
इसके बाद ही आधिकारिक घोषणा होगी। विभागीय जानकारों का कहना है कि आम चुनाव से पहले यह ट्रेन शुरू हो सकती है। दो माह पहले ही देहरादून से आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई थी। इस ट्रेन को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बाद लखनऊ-हरिद्वार वंदेभारत की योजना बनाई गई है।
हर्रावाला स्टेशन के विकसित होने के बाद इसका संचालन वहीं से किया जाएगा। इससे पहले लखनऊ-सहारनपुर, लखनऊ-हरिद्वार, आनंद विहार-हरिद्वार, लखनऊ-आनंद विहार और काठगोदाम-आनंद विहार वंदे भारत पर भी चर्चा हो चुकी है लेकिन इन्हें स्वीकृति नहीं मिली।
