उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लग्जरी कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। जबकि कार के अंदर एक शख्स दो युवतियों के साथ अश्लीलता करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर असेनी के समीप का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। गाड़ी का नंबर यूपी 33 AL 0011 है। इससे साफ पता चल रहा है कि गाड़ी यूपी की है। गाड़ी के अंदर दो युवतियां व एक युवक नजर आ रहा है।
जो बारी-बारी से अलग-अलग युवती के साथ अश्लीलता कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि गाड़ी के अंदर कौन है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बाराबंकी के समीप स्थित हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के बाहर का हैं। जहां गाड़ी के अंदर अश्लीलता चल रही है। वहीं पीछे से कई दो पहिया और चार पहिया वाहन आवाजाही कर रहे हैं। लगातार गाड़ियों के निकलने और हार्न की आवाजें भी आ रही है। काफी रश होने के बावजूद यहां गाड़ी के अंदर खुलेआम अश्लीलता चल रही है।
