बहराइच : (मानवीय सोच) एक निजी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं संचालक पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। अस्पताल संचालक के पैर में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। शनिवार सुबह फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। उन्हें जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के निवासी विनीत सिंह शहर में ही एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। शनिवार सुबह विनीत सिंह बाइक से घर से किसी आवश्यक कार्य से निकले थे। अस्पताल संचालक विनीत जब जिला अस्पताल चौराहे के निकट पहुंचे तो लघु शंका के लिए उन्होंने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी। विनीत जब लघु शंका कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
