नई दिल्ली : (मानवीय सोच) सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक हेड कांस्टेबल द्वारा कैमरे पर लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सीमा सुरक्षा बल ने उसे निलंबित कर दिया और इंफाल में छेड़छाड़ का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज किया गया है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि यह घटना 20 जुलाई को इंफाल में पेट्रोल पंप के पास एक दुकान में हुई थी. आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद के रूप में हुई है. उसे सस्पेंड कर दिया गया है और मामला भी दर्ज किया गया है.
उनके मुताबिक बीएसएफ ने उनके खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है. “आरोपी को कड़ी नजरबंदी में रखा गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है, “अधिकारी ने आगे कहा कि इससे पहले थौबल जिले में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
