ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लश्कर आतंकवादी ढेर, तीन सैनिक घायल

श्रीनगर  (मानवीय सोच) : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया जबकि तीन जवान घायल हो गये।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक(आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर यूसुफ कांतरू बारामूला मुठभेड़ में मारा गया और यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है।

पुलिस के एक ट्वीट में आईजीपी के हवाले से कहा गया, “..वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हाल ही में बडगाम जिले में हत्या सहित कई नागरिकों और सुरक्षा बलों की हत्याओं में शामिल था।”

पुलिस ने बताया कि बारामूला के मालवाह गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।

गौरतलब है कि जिले में एक स्वतंत्र सरपंच के मारे जाने के कुछ ही दिनों बाद बारामूला गांव में मुठभेड़ हुई है। पट्टन बारामूला के गोशबुग इलाके में सरपंच मंजूर अहमद बांगरू की 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Scroll to Top