लखनऊ : (मानवीय सोच) हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर लखनऊ में अधिवक्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को वकील सड़कों पर निकले और मामले में कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में वकील लखनऊ के स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौराहे की ओर बढ़ रहे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें केडी सिंह स्टेडियम के पास रोक दिया है। इस दौरान कई जगहों पर वकीलों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई है।
